Elon Musk एक जाना माना नाम है ये कोई आम हस्ती नहीं है दुनिया के मशहूर बिज़नेस मैन में से एक हैं Elon Musk हाल ही में Elon Musk द्वारा Twitter को लगभग 44 अरब डॉलर में ख़रीदा गया था। Tesla जैसी electric car maker और Micro blogging site Twitter के हेड Elon Musk हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं कभी अपनी कामयाबी की वजह से तो कभी अपने कारोबार की उपलब्धि पर।
अभी हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार Elon Musk दोबारा से विश्व के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं उनकी 187 अरब डॉलर से भी अधिक Wealth इस समय हुई है, पिछले कुछ समय से Musk की Twitter खरीदारी से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने अपनी कंपनी के खर्च काम करने के कदम भी उठाये।
क्या आपको पता है कि Elon Musk की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर की है। कुछ समय से Twitter जैसे सोशल मिडिया को खरीदने की वजह से वह समस्याओं का सामना कर रहे थे लेकिन अब Bloomberg Billionaires Index की रिपोर्ट्स के अनुसार Elon Musk ने इस समय में कई सारे लग्जरी ब्रांड्स और उनके मालिकों को पीछे छोड़ दिया है।
Elon Musk ने Bernard Arnault को पीछे छोड़ा:
जैसे उन्होंने LVMH के Chief executive, Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास करीब 182 अरब डॉलर की संपत्ति है।
Tesla के शेयर प्राइस में भारी गिरावट के पश्चात् पिछले वर्ष Bernard दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए थे। Tesla का शेयर price इस साल के आरम्भ में $108.10 था और यह बीते कल यानी सोमवार के दिन 207.63 डॉलर पर बंद हुआ।
कुछ विवादों के चलते Elon Musk ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा था जिसके बाद उन्होंने कई मुश्किलों का सामना भी किया, यहाँ तक की उन्होंने कंपनी के खर्च को काम करने के लिए कई एम्प्लोयी को भी निकाल दिया अर्थात उनकी छंटनी की और भी कई सख्त कदम उठाये।
दो वर्ष पूर्व Elon Musk द्वारा ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon के फाउंडर, Jeff Bezos से अधिक संपत्ति हासिल की गयी थी और उन्होंने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया था।
एक एडवर्टाइजिंग रिसर्च फर्म के डेटा के मुताबिक देखा जाए तो दिसंबर के महीने में Twitter पर advertising का खर्च 71% तक घटा था। मस्क द्वारा ट्विटर के टेकओवर करने के बाद से बड़ी कंपनियों ने इस social media platform पर एडवर्टाइजमेंट्स घटाए हैं जिससे की इसके revenue में कमी आई और मस्क कंपनी के खर्च को काम करने के उपाय कर रहे हैं।
Twitter का हेड बनने के बाद Elon Musk को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा हाल ही में उन्हें एशिया पैसेफिक के सिंगापुर में अपने हेडक्वार्टर के स्टाफ से बिल्डिंग को खाली करने का भी नोटिस दिया गया था, ऐसी ही कई अन्य परेशानियों का सामना भी Elon Musk ने किया।