Redmi चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और हाल ही में इस company ने Redmi Note 12 Turbo को लांच किया Comapny द्वारा इस फ़ोन को China में मंगलवार को Launch किया गया था।
इस नए लांच हुए Redmi Note 12 Turbo smartphone की सेल ने रिकॉर्ड तोड़ दिए यह फ़ोन 2.5 घंटे के समय में बिका, इस फ़ोन की खासियत ये है की यह 16GB रैम और 5000mAh की बैटरी से लैस है। इस रेकॉर्डतोड़ कार्य के बाद कंपनी का कहना है कि यह चीन देश के बड़े-बड़े e-commerce platforms पर 2.5 घंटे के न्यूनतम समय में best seller smartphone बन गया।
क्या हैं Redmi Note 12 Turbo की खासियत?
Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से फोन के बारे में यह खास बात कही गई है कि ये दुनिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो नवीनतम Snapdragon 7 Plus Gen 2 सहित आया है।
Redmi Note 12 Turbo में बड़ा Display, 5000mAh की बैटरी, triple camera setup और 67W की charging जैसे features हैं। अब यह खबर समक्ष आई है कि इस फ़ोन ने चीन में पेश होते ही रिकॉर्ड सेल की है।
Xiaomi कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि Redmi Note 12 Turbo ने सेल के मामले में सारे रिकॉर्ड्स को Break कर दिया है। कंपनी द्वारा इस बात की जानकारी Weibo पर 1 पोस्ट के जरिये दी गयी।
हालाँकि Xiaomi कंपनी ने 2.5 घंटे में इस स्मार्टफोन के कितने यूनिट्स बिके यह खुलासा नहीं किया है किन्तु चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 2.5 घंटे के अंतर्गत ही ये Best सेलर स्मार्टफोन बन गया।
Xiaomi का कहना है की इस फोन के Special Harry Potter Edition का 1TB variant तो आते ही कुछ सेकेंड्स में ही बिक गया। अब इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट्स में Poco F5 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 12 Turbo का मूल्य
Redmi Note 12 टर्बो 8GB रैम + 256GB storage variant के लिए शुरुआती मूल्य 1,999 युआन (भारतीय Currency में लगभग 23,884 रुपये) है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट का मूल्य 2,099 युआन (भारतीय Currency में लगभग 25,083 रुपये) साथ ही इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 27,463 रुपये) हैं।
जबकि इस फ़ोन के 16GB + 1TB storage variant का मूल्य 2,599 युआन (भारतीय Currency में लगभग 31,047 रुपये) है। फोन के लिए उपलब्ध color options में Carbon Black, Jinghai Blue और Ice Feather White आदि शामिल हैं।
Specifications:
Redmi Note 12 Turbo में आपको 6.67-इंच का OLED Display मिलेगा जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही आपको इस Device में dolby vision और HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है।
Redmi Note 12 Turbo में एंड्रॉयड 13 OS दिया गया है। फोन के triple camera setup में आपको मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का मिलेगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ में आपको 8MP का ultra-wide-angle lens एवं 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा अब बात जब कैमरा की हो रही है तो सेल्फी कैमरा को कैसे भूल सकते हैं इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है।
इसके अतिरिक्त यह भी सामने आया है की Redmi Note Series में Redmi Note 12 Turbo अब तक का सबसे Powerful फोन है।इसकी अन्य ख़ासितयतों में कई ऑकर्षक फीचर्स ब्रैंड द्वारा दिए गए हैं।