Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन की लांच होने की सम्भावना 2023 की दूसरी छमाही में है। इसकी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 4 के उत्तराधिकारी के रूप में लांच होने की उम्मीद की जा रही है, जो की पिछले वर्ष लांच किया गया था।

इस फ़ोन के बारे में हाल ही में कुछ नया लीक ऑनलाइन सामने आया है, जिससे ये पता चलता है की Samsung द्वारा इस वर्ष गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की बाहरी स्क्रीन को अपग्रेड किया जाएगा।

Tipster Ice Universe के द्वारा यह दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Z Flip 5 की कवर स्क्रीन Oppo Find N2 Flip से भी बड़ी होगी, Oppo clamshell-style foldable phone फ़ोन में 3.26 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है, और इसकी तुलना में Samsung का Galaxy Z Flip 4 फ़ोन का बाहरी डिस्प्ले 1.9 इंच का है जो कि बहुत छोटा है।

Tipster द्वारा अभी इस बात की विशेष जानकारी नहीं दी गयी है, बस उन्होंने इतना खा है कि बड़ा कवर स्क्रीन एस्टेट कई कार्यों के लिए उपयोगी होना चाहिए।

Oppo ने Find N2 Flip लॉन्च इवेंट में कई यूज केसेस पर प्रकाश डाला, जहाँ पर यह बताया गया की कैसे यूजर्स बड़े कवर डिस्प्ले का फायदा उठा सकते हैं, जैसे की ऑडियो ट्रैक स्विच करना, मौसम की जांच करना, रियर कैमरे से सेल्फी क्लिक करने के लिए व्यूफाइंडर के रूप में बाहरी डिस्प्ले का उपयोग करना और मल्टीपल टाइमर सेट करना आदि।

यह उम्मीद की जा सकती है कि Samsung बेहतर न ही सही किन्तु कुछ इस तरह की पेशकश रहा है, जिससे स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए डिवाइस को खोले या अनफ़ोल्ड किए बगैर कुछ बुनियादी कार्य सरल हो जाएंगे।

आधिकारिक तौर पर अभी सैमसंग द्वारा गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के लॉन्च की कोई पुष्टि नहीं की गयी है, उनका कहना है कि हम सामान्य समयरेखा से महीनों दूर हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Samsung द्वारा इस साल के डिजाइन में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं।

Samsung Galaxy Z Flip 4 देखे गए थे कुछ सूक्ष्म सुधार:

सैमसंग के गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 में भी कुछ सूक्ष्म सुधार देखने को मिले, और अब इस वर्ष के सैमसंग लांच Samsung Galaxy Z Flip 5 में Snapdragon 8+ Gen 2 SoC बहार की ओर 1 dual-camera setup और आगे के कैमरा के लिए hole-punch cutout के साथ एक लम्बा 6.7-इंच AMOLED internal display होने की उम्मीद है।

साथ ही हम उम्मीद कर सकते हैं कि डिवाइस के एंड्रॉइड 13-आधारित वन यूआई 5.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स भी चल सकता है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *