लॉन्च हुआ Skyworth A5D GLED Smart TV जानिये इसके बारे में: रोजाना कहीं न कहीं कोई न कोई उपकरण launch होते रहता है और हाल ही में एक Chinese holding company Skyworth Group Co., Ltd. द्वारा Skyworth A5D GLED Smart TV को लांच किया गया है।

इस नवीनतम लॉन्च Skyworth A5D GLED Smart TV में आपको 75, 65 इंच डिस्प्ले मिलेगी और साथ ही साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 4K रेजोल्यूशन भी आपको मिलेगा। advanced features और Technology सहित प्रयोगकर्ताओं को बेहतर viewing experience वाले इस Smart TV के बारे में निचे लिखे विवरण को पढ़ें।

जानिये मूल्य और उपलब्धता:

अब बात अगर Skyworth A5D GLED Smart TV के मूल्य की की जाए तो इसके 75 इंच वाले इस मॉडल का शुरूआती मूल्य 5399 युआन (भारतीय currency में लगभग 64,479 रुपये) है। जबकि इसके 65 इंच वाले model का मूल्य 3999 युआन (भारतीय currency में लगभग 47,757 रुपये) है। Skyworth A5D GLED स्मार्ट TV को आप आज खरीद सकते हैं क्योंकि यह 8:00 बजे से प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

क्या हैं Skyworth A5D GLED के features और specifications?

Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी का सबसे महत्वपूर्ण और ख़ास फीचर इसका एक 100-लेवल पार्टिशन है। साथ ही ये नवीनतम स्मार्ट टीवी smart matrix backlight, Mini lens और ultra-micro lens technology से भरपूर है।

जिससे TV के Display के Contrast और sharpness को बढ़ते हैं और क्वालिटी और भी ज्यादा बेहतर लगती है। A5D GLED की ज्यादातर brightness 1000nit है।

Skyworth A5D GLED Smart TV 133% sRGB Colour गेमुट ​​​​को कवर करता है। इसके अतिरिक्त इसका color difference 1 (ΔE<1) से कम है इससे टीवी के कलर्स अधिक Real और Natural लगते हैं।

प्रयोगकर्ताओं के कंफर्ट और सिक्योरिटी को देखते हुए इस Smart TV को बनाया गया है और यह Treble Picture Rheinland Eye Protection Certification से लैस है। अब लम्बे समय तक TV देखने से भी आँखों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Connectivity हेतु इसमें HDMI2.1 और USB 3.0 पोर्ट्स भी दिए गए हैं, इसका हाई रिफ्रेश रेट K 120Hz है, और इसे MEMC के साथ VRR+ALLM का भी सपोर्ट मिलता है।

टीवी गेमिंग के लिए Skyworth A5D GLED Smart TV बेस्ट है, क्योंकि इसमें फास्ट मूविंग सीन बिना किसी रुकावट के सरलता से चल सकते हैं। इसकी एक अन्य खासियत यह भी है कि ये 4 प्रकार की 15W High-Powered Crossover Audio से भी भरपूर है प्रयोगकर्ता voice command का Use करके टीवी के साथ सरलता से Connect कर सकते हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *