Television (TV) मनोरंजन का एक ऐसा साधन है जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, स्पष्ट शब्दों में कहें तो यह “एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके”।
आये दिन तकनिकी चीजों या अन्य कई Technical और Electric उपकरण Launch होते रहते हैं। और इसी क्रम में हाल ही में एक मनोरंजन का साधन लॉन्च किया गया है, क्या आप जानना चाहते हैं की कौन सा मनोरंजन का साधन हाल ही में लांच हुआ है तो इस लेख को अवश्य पढ़ें।
TCL Technology जो की एक Chinese electronics company है, इसके द्वारा TCL Q10G Pro, X11G Mini LED TV (Television) को पेश किया गया है यह टीवी (TV) 144Hz refresh rate, 98 इंच तक 4K Display, 4GB RAM, 64GB storage, और Quadcore Lingyao Chip M2 के साथ लॉन्च किया गया है।
जानिये TCL Q10G Pro और TCL X11G Mini LED TV के बारे में:
TCL द्वारा Smart TV Range में दो नवीनतम Models TCL Q10G Pro और TCL X11G Mini LED TV को उतरा गया है। जिनमे से TCL Q10G Pro को top model का स्मार्ट टीवी बताया गया है। इसे 5 अलग-अलग साइज में पेश किया गया है।
TCL Q10G Pro TV का सबसे Small Size 55 इंच का है और विन दूसरी ओर अगर हम बड़े साइज की बात करें तो वो 98 इंच बताया गया है। इसके अतिरिक्त 65, 75 और 85 इंच के अन्य models भी लांच किये गए हैं। TCL Q10G Pro TV में 2200 nits की peak brightness दी गयी है जिसमे XDR का Support भी है।
क्या है TCL Q10G Pro का मूल्य:
TCL Q10G Pro के 65 इंच मॉडलका मूल्य 7999 युआन (भारतीय Currency में लगभग 96 हजार रुपये) है जबकि इसके 98 इंच मॉडल का मूल्य 25,999 युआन (भारतीय Currency में लगभग 3.12 लाख रुपये) है।
Specification:
TCL Q10G Pro TV में 4GB RAM और 64GB Storage दी गई है। साथ ही इसमें क्वाडकोर लिंग्याओ चिप M2 का प्रयोग किया गया है। Sound की बात करें तो इसमें 3 Different Power AmliFire Company ने दिए हैं।
साथ में 5 यूनिट 60W Speaker मिलते हैं। वहीं, TV की Rear साइड में 20W का subwoofer भी दिया गया है। साउंड के लिए Company ने इसमें dolby atmos का सपोर्ट भी दिया है। मतलब कि इस नए Smart TV में Sound पर खासा Focus किया गया है।
TCL X11G Mini LED TV का मूल्य
TCL X11G Mini LED TV के 85 इंच मॉडल का मूल्य 31,999 युआन (भारतीय Currency में लगभग 3.84 लाख रुपये) जबकि 98 इंच मॉडल का मूल्य 49,999 युआन (भारतीय Currency में लगभग 5.99 लाख रुपये) है, जिसका 75 Inch Model 23,999 युआन (2.88 लाख रुपये) के मूल्य में बताया गया है।
TCL X11G Mini LED TV में 5000 nits की peak brightness दी गई है यह 6 कोर वाली LED चिप का प्रयोग करता है। Connectivity के लिए इसमें WiFi 6 और 4 HDMI 2.1 Port हैं और एक USB 3.0 व USB 2.0 Port दिया गया है।