Chinese Smartphone निर्माता और electronics Company Xiaomi की हाल ही में एक नवीनतम smartwatch Xiaomi Watch S1 Pro को लांच किया गया है। Xiaomi Watch S1 Pro को इस साल हुए Mobile World Congress 2023 में Xiaomi 13 के स्मार्टफोन्स के साथ launch किया गया और इसे दुनियाभर के लिए launch किया गया है।
आपको बता दें की इस नयी Smartwatch Xiaomi Watch S1 Pro का Design Traditional Mechanical Watch जैसा रखने का प्रयास हुआ है, कहा जा रहा है की कंपनी ने इसे प्रीमियम स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है।
Xiaomi Watch S1 Pro की कीमत और specifications
Xiaomi की नयी स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S1 Pro में 1.47 इंच की AMOLED Display है और साथ ही ये स्मार्टवॉच GPS के लिए सपोर्ट करती है। बीते साल इस स्मार्टवॉच को China में 1,499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) की धार राशि में लॉन्च किया गया थ।
अभी हाल ही में इसका मूल्य पूरी दुनिया के लिए International Level पर अधिक रखा गया है जो की है 299 यूरो (लगभग 26,200 रुपये), आपको बता दें की यह स्मार्टवॉच दो Variants में आपको उपलब्ध होगी, इसमें आपको दो रंग का ऑप्शन मिलेगा पहला रबड़ स्ट्रैप के साथ ब्लैक कलर और दूसरा लेदर स्ट्रैप के साथ सिल्वर कलरहै।
इस नयी chinese स्मार्टवॉच के भारत में लॉन्च होने की अभी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुयी है, पर यह उम्मीद की जा रही है की यह जल्द ही हमारे देश भारत में भी लांच होगी। आपको बता दें की Xiaomi द्वारा पहले Watch S1 को देश में launch नहीं किया गया था।
क्या आपको पता है की MWC 2023 में Xiaomi ने सिर्फ स्मार्टवॉच ही नहीं बल्कि Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स और Buds 4 Pro वायरलेस ईयरफोन को भी लांच किया।
कैसे खास है Xiaomi Watch S1 Pro:
ज्यादातर दुनिया की कोई भी चीज बिना उपयोग की नहीं होती अर्थात की वह बेकार नहीं होती आपको हम बताते हैं की Xiaomi Watch S1 Pro किस प्रकार उपयोगी है, इसमें स्टेनलेस स्टील का फ्रेम और एक रोटेटिंग क्राउन है जो की इसे देखने में आकर्षित बनता है और साथ ही इसमें इसके अलावा physical button और और सैफायर ग्लास दिया जो कि की इसे एक स्टैंडर्ड मैकेनिकल वॉच की भांति दिखता है। इसका रिजॉल्यूशन 480×480 pixels और इसमें MIUI Watch OS दिया गया है।